Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

एक महीने पहले इस साल आ जायेगी सर्दी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एक महीने पहले इस साल आ जायेगी सर्दी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजस्थान में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले अक्टूबर में ही विंटर एंट्री हो जाएगी और इस बार बार 10 अक्टूबर से रातों में ठंड होनी शुरू हो जाएगी। इस बार सर्दी में 120 के बजाय 150 दिनों तक चलेगी। दरअसल, इसके पीछे सबसे बड़ा कारण मानसून बताया जा रहा है। लंबे समय तक सक्रिय मानसून के कारण वातावरण नम और ठंडा रहेगा। मौसम विज्ञानी डॉ डीपी दुबे के मुताबिक, 8 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिससे 12 सितंबर के आसपास मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान के इलाकों में बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी। इस सिस्टम के बाद 14 सितंबर को फिर से नया सिस्टम बनाया जाएगा। ऐसे में इस बार भी मानसून के लंबे समय तक सक्रिय रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस बार सर्दी उतनी ही ज्लद आएगी, मानसून जितना लंबा संक्रिय रहेगा। क्योंकि वातावरण में लंबे समय तक नमी बनी रहती है। यह मौसम सुबह और शाम को ठंडा रखता हैं। इसी मानसून से अफगानिस्तान, जम्मू-कश्मीर से ठंडी हवा चलने लगती हैं। जनवरी में होगी कड़ाकेदार ठंड : बताया जा रहा है कि आमतौर पर राजस्थान में भीषण सर्दी का मौसम दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के तीसरे सप्ताह तक रहता है। इस बीच, राज्य के कई शहरों में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया है। माउंट आबू, चुरू, पिलानी, सीकर समेत कई हिस्सों में माइनस तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा इस माह में गंगानगर, हनुमानगढ़, भरतपुर क्षेत्र में सबसे अधिक घना कोहरा देखने को मिलता है।
विज्ञापन