Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : कमजोर पड़ा मानसून, 19 से जोर पकड़ने के आसार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : कमजोर पड़ा मानसून, 19 से जोर पकड़ने के आसार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है। गहरे निम्न दबाव का असर खत्म हो गया है। 19 जुलाई के बाद मॉनसून के फिर से जोर पकड़ने के आसार बन रहे हैं। बंगाल की उत्तरी खाड़ी में फिर से एक नया सिस्टम बन रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम यदि मजबूत हुआ तो राज्य में एक बार फिर लगातार बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से राज्य के सभी हिस्सों में 22 जुलाई तक बारिश हो सकती है। राज्य में पिछले दो दिनों में अच्छी बारिश हुई। इससे कोल्हान में मानसून सामान्य के करीब हो गया है। खासकर पिछले 48 घंटों के दौरान सिमडेगा के थेथइटांगर में 135.2 मिमी बारिश हुई। जिले के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। पिछले दो दिनों के दौरान राज्य के सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में मानसून की स्थिति में सुधार हुआ है। राज्य में पूर्वी और पश्चिमी जिलों में मानसून सामान्य हो गया है। रांची, खूंटी और सरायकेला में बारिश में कमी अब केवल 20 से 22 प्रतिशत के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार तीनों जिलों में मानसून सामान्य के करीब है, जबकि पूरे राज्य में मानसून की बारिश में अभी भी 35 फीसदी कमी है। यहां 668.6 मिमी के मुकाबले 432.3 मिमी बारिश हुई है। पूरे राज्य में नौ अगस्त से अब तक 121.2 मिमी बारिश हुई है। पूरे राज्य में 9 अगस्त तक 40 फीसदी बारिश कम हुई थी। संताल के एक दो हिस्सों को छोड़ कई हिस्सों में अल्प बारिश हुई। पलामू में भी कम बारिश हुई। 14 से 15 अगस्त के दौरान जमशेदपुर में 45.7, रांची में 38.0, हजारीबाग में 32.4, धनबाद में 30.2, दुमका (मसानजोर) में 25.4, गुमला में 24.4, खरसावां में 22.6, बोकारो में 19.2, जामताड़ा में 16.4, रामगढ़ में 14.4, कोडरमा में 12.2, देवघर में 10.0, डालटनगंज में 5.1, गोड्डा में 4.2, पाकुर में 4.2, साहिबगंज में 2.0 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,978