Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान में जोरदार बारिश, झारखंड-बंगाल में अलर्ट जारी

महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान में जोरदार बारिश, झारखंड-बंगाल में अलर्ट जारी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम भारत में बीते दो-तीन दिनों में सावन की झड़ी देखने को मिली। मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र के अनेक हिस्सों में जोरदार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में झारखंड व बंगाल समेत पूर्वी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन उमस सताएगी। बीते 24 घंटों में मप्र, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में मध्यम से भारी तथा एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई। स्काईमेट के अनुसार इस दौरान पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। उत्तरी पंजाब में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं, तटीय कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार में हल्की बारिश और दिल्ली में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में आज मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बीते दो दिनों में भी अच्छी बारिश हुई। महाराष्ट्र में भारी वर्षा के कारण कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कोल्हापुर में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। मौसम विभाग ने नागपुर, गढ़चिरौली, चंद्रपुर और वर्धा समेत कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में आज हल्की वर्षा के आसार हैं। बादल छाए रहने से गर्मी से फौरी राहत मिल सकती है, लेकिन उमस परेशान करेगी। गुरुवार से शनिवार तक ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी भारी वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,675