Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

झारखंड : सभी जिलों में 3 अगस्त तक अच्छी बारिश का अनुमान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : सभी जिलों में 3 अगस्त तक अच्छी बारिश का अनुमान
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के अधिकतर जिलों में तीन अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। मंगलवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और समीप के मध्य भाग मेदिनीनगर, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो जिला में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, अभी मानसून टर्फ देश के उत्तरी भाग में गतिशील है। मानसून अभी हिमालय पर्वत की तलहटी पर केंद्रित है। इसके प्रभाव से झारखंड में आसमान में बादल छाए हुए हैं और नम हवा का बहाव हो रहा है। इससे उत्तर पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भाग में कुछ जगहों पर सोमवार को भारी बारिश हुई। वहीं कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की और कुछ स्थान पर बूंदाबांदी हुई। चार और पांच अगस्त को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार भी हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य के धनबाद जिला के गोविंदपुर में सबसे ज्यादा 60.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा राजमहल में 45.0, महारो में 34.6, साहबगंज में 34.0, बड़कीसुरईया में 33.4, बोरियो में 30.8, कोनेर में 28.9, पूर्वी टुंडी में 26.7 मिमी समेत कई अन्य जगहों पर बारिश हुई।
विज्ञापन