Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

पलामू अभयारण्य में बाघों के लौटने के संकेत, कर्मियों को चौकन्ना रहने की हिदायत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू अभयारण्य में बाघों के लौटने के संकेत, कर्मियों को चौकन्ना रहने की हिदायत
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/रांची।झारखंड के पलामू बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में बाघों के लौटने के संकेत मिलने के साथ ही वन रक्षकों ने अपने कर्मियों को जंगल के राजा की रक्षा एवं संरक्षण के लिए चौकन्ना रहने को कहा है। पीटीआर के क्षेत्र निदेशक कुमार आशुतोष ने दावा किया कि भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई), देहरादून ने हाल में पीटीआर प्रबंधन को सूचना दी कि अभयारण्य में दो बाघों की मौजूदगी के सबूत हैं। आशुतोष ने कहा, डब्ल्यूआईआई से करीब एक सप्ताह पहले मिले एक पत्र में यह पुष्टि की गई है कि अभयारण्य में दो बाघ हैं। बाघ के मल से लिए गए डीएनए के विश्लेषण के बाद यह पुष्टि की गई है। हम पिछले साल नवंबर से डब्ल्यूआईआई को बाघ के मल के नमूने भेजते रहे हैं। इस साल भेजे गए नमूने के विश्लेषण से अभयारण्य में दो बाघों और 10 तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। बहरहाल, उन्होंने कहा कि बाघ अभी तक कैमरे में नहीं देखे गए हैं और न ही किसी अधिकारी ने उन्हें अभी तक देखा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,154