Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

नमामि गंगे : दामोदर हिंदुस्तान पुल के निकट हुई भव्य गंगा आरती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नमामि गंगे : दामोदर हिंदुस्तान पुल के निकट हुई भव्य गंगा आरती
विज्ञापन
बेरमो /करगली। नगर परिषद फुसरो क्षेत्र अंतर्गत नमामि गंगे योजना के तहत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2021 कार्यक्रम के तहत दामोदर हिन्दुस्तान पुल के निकट भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।जिसमें पंडित बरमदेव पांडेय ने विधिवध पूजा कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया।मुख्य यजमान नप कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार भारती सह धर्मपत्नी रही। कार्यक्रम में मुख्य रुप से नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, गिरिजा शंकर पाण्डेय, आर उनेश शामिल रहे। नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत सभी नगरवासियों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस योजना को सफल बनाकर ही दामोदर नदी को स्वच्छ रखा जा सकता है। नदियों को प्रदूषित होने से बचायें। वहीं इससे पूर्व आरडीपीएस की छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल व दामोदर नदी को स्वच्छ रखने के लिए नप कार्यालय से प्रभातफेरी निकल कर लोगों को जागरूक किया गया। महेंद्र चौधरी, नीरज पाठक, नीतू सिंह, सुनीता सिंह, मुन्ना सिंह, कुमुद नोनिया, कैलाश ठाकुर, नीरज पाठक, दिनेश सिंह, परवेज अख्तर, शिवनंदन चौहान, उत्तम सिंह, कृष्ण चांडक, अरविंद वर्मा, रेहाना खातून, जितेंद्र सिंह, राकेश मालाकार, सुरेश बंसल, सुशांत राईका, पम्मी सिंह, सिकंदर ठाकुर, रमेश स्वर्णकार, भोला दिगार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन