Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

पौधे जीवन का आधार, संरक्षण जरूरी : विजयानंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पौधे जीवन का आधार, संरक्षण जरूरी : विजयानंद
विज्ञापन
मेदिनीनगर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कहा कि धरती पर पौधें ही जीवन का आधार है। क्योंकि पौधों से ही हमें प्राणवायु मिलता है। इसलिए हर व्यक्ति को पौधरोपण के महत्व को समझना चाहिए। खास मौके पर प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण कर संरक्षण करें। वहीं किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पौधरोपण के लिए हम सिर्फ वन विभाग पर ही निर्भर नहीं रह सकते। हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वो पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले। पर्यावरण संतुलन एवं प्राणवायु की शुद्धता के लिए पौधरोपण अतिआवश्यक है। मौके पर विजय शर्मा, वेद प्रकाश तिवारी, नरेंद्र मेहता, रोहित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,874