एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत के उत्तर-पश्चिम और उत्तरपूर्वी हिस्सों के कई राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान, मध्य भारत और ओडिशा में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इस बीच 23 से 25 जुलाई के बीच गुजरात में बारिश की गतिविधि और भी बढ़ सकती हैं। आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।
बिहार-झारखंड में भी होगी बारिश : 23 जुलाई को विदर्भ में और 25 जुलाई तक मध्य प्रदेश में इसी तरह के मौसम की भविष्यवाणी की गई है। ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में भी व्यापक रूप से व्यापक बारिश होने की संभावना है और आने वाले कुछ दिनों के दौरान सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होगी।