बागवानी मित्रों और लाभुकों को मिली पौधा संरक्षण की जानकारी
ABN Bureau• 07 Jul, 2021
2 Views
विज्ञापन
साहेबगंज । तालझारी प्रखंड सभागार मे बुधवार को बीपीओ जैनी किस्कू की अध्यक्षता में बागवानी मित्रों व लाभुको को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बागवानी मिशन को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण में उपस्थित बागवानी मित्रों व लाभुको के सदस्यों को पौधों के संरक्षण की जानकारी दी गई ताकि बागवानी योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में लगाए गए पौधों की रक्षा हो सके एवं बागवानी योजना के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके। वहीं प्रशिक्षण में मुख्य रूप से जिला मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी बिसंबर पटेल मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर उन्होंने कहा की बागवानी योजना को बढ़ावा मिले इसके लिए पौधों का संरक्षण जरूरी है। इसकी जिम्मेदारी लाभुक व बागवानी मित्र के माध्यम से तय की जा सकती है। कहा कि बरसात के बाद बागवानी को समुचित सिचाई व्यवस्था करने की आवश्यकता है। बरसात में कोई दिक्कत नहीं होती है लेकिन इसके बाद मार्च से जुलाई के बीच गर्मी के दौरान बागवानी मित्र व लाभुको के सदस्य इसकी देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही बागवानी लाभुको को जानकारी दी गई कि कार्य योजना तैयार कर दायित्वों का निर्वहन करें। मौके पर बीपीओ जैनी किस्कू, जेई गंगा धर मंडल, अजीत कुमार, मो. नेहाल आलम, रोजगार सेवक सबीना प्रवीण, रेनुका रजक आदि बगवानी मित्र, लाभुक व प्रखंड क्रमी मौजूद थे।