Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

पुर्तगाल से क्रोएशिया के जंगलों तक पहुंची आग, हजारों हेक्टेयर जमीन जली, खतरनाक स्तर पर तापमान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पुर्तगाल से क्रोएशिया के जंगलों तक पहुंची आग, हजारों हेक्टेयर जमीन जली, खतरनाक स्तर पर तापमान
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पुर्तगाल, स्पेन, फ्रांस और क्रोएशिया में गुरुवार को जंगल की आग भड़क गई और इसकी जद में आने से कई घर जल गए। इस आपदा के कारण आजीविका को खतरा पैदा हो गया, क्योंकि इस घटना से यूरोप का अधिकांश हिस्सा हीटवेव की चपेट में है और कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा पहुंचा है। वहीं दक्षिणी यूरोप के देश पिछले कुछ हफ्तों में जंगल में एक के बाद एक आग लगने की घटनाओं के कारण कई महीनों में अधिक तापमान का सामना कर रहे हैं। पुर्तगाल के मध्य लीरिया जिले में अग्निशामक दल ने तेज हवाओं से लगी आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष किया। बुधवार को इस इलाके के छोटे से गांव में घरों की छतों के आसपास आग की लपटों के बीच आसमान में अंधेरा और एक हाइवे पर धुआं उठता दिखाई दिया। पुर्तगाली प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा ने राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान के साथ एक ब्रीफिंग में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, कल का दिन बहुत कठिन दिन था। यह महत्वपूर्ण है कि हम आग लगने की नई घटनाओं से बचें क्योंकि इससे अग्निशामक दल और अन्य सभी लोग, जो कि आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं वे परेशान हो रहे हैं। यहां आग की चपेट में सबसे ज्यादा पोंबल शहर है, जहां गुरुवार को विमान और हेलीकॉप्टर्स ने आग की लपटों पर पानी गिराया, जो अत्यधिक ज्वलनशील देवदार और नीलगिरी के पेड़ों से घिरी पहाड़ी पर दहक रही थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,972