Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

असली सनातनी धर्मी है आदिवासी : समीर उरांव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
असली सनातनी धर्मी है आदिवासी : समीर उरांव
विज्ञापन
ओरमांझी। भारतीय जनता पार्अी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की अध्यक्ष सुनील उरांव की अध्यक्षता में बुधवार को ओरमांझी के उलातु सरना स्थल पर पौधरोपन कार्यक्रम आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने सराना स्थाल पर सखुआ व पिपला के पौधे लगाये। प्रखंड के विभिन्न गांव के दर्जन भर पहान पुजारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और कहा आदिवासी समाज ही असली सनातनी धर्म के हैं। समाज में भ्रम फैला कर आदिवासी समाज को बांटने का प्रयास करने वाले के मनसुबे कभी सफल नही होगें। उन्होने कहा देश की संस्कृति सिर्फ नाचना गाना नही आस्था व विश्वास से जूड़ा है। उन्होने कहा वह खूद पाहन परिवार से जूडें है। सनातनी सरना संस्कृति को बेहतर जानते व समझते हैं। प्राचिन काल से सरहुल करमा पूजा में सखुआ बृक्ष का विशेष महत्व रहा है। उन्होने सांसद मद से सरना स्थल की घेराबंदी कराने की घोषणा करते हुए कहा पौधे लगाने के साथ उसे संरक्षित करने की आवष्यकता है। पेड़ पौधे की रक्षा व प्रबंधन के लिए शुरू से ही ग्राम व्यवस्था बनी हुई है। उन्होने कहा प्रकृति से छेड़छाड नही होना चाहिए। प्रकृति की सेवा करेगें तभी हमे प्रकृति से जीवन मिलेगा। सम्मानित हुए पहान पुजारी- प्रखंड क्षेत्र के हेंदेबिली, डटमा, शांति, बारीडीह, हतवाल, उलातु के सबुरा पाहन, डुपका पाहन, प्रयाग पाहन, नीलमोहन पाहन, बालक पाहन, कैलाष पाहन, बाबुराम पाहन, रति पाहन, रामु पाहन व अरूण पाहन सहित कई पहान पुजारी को राज्यसभा सांसद समीर उरांव द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र मुंडा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, एसटी मार्चा के जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेंद्र शाही, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष धनंजय महतो, चतुर साहू, शशि मेहता, राजेश गुप्ता, सत्यनारायण तिवारी, अलखनाथ महतो, भानुप्रताप व भीम मुंडा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,879