Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

विलुप्त होती गुंदली, मडुआ व कोदो की खेती को दें बढ़ावा : आयुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विलुप्त होती गुंदली, मडुआ व कोदो की खेती को दें बढ़ावा : आयुक्त
विज्ञापन
मेदिनीनगर। आयुक्त जटाशंकर चौधरी मंगलवार को लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा किया। आयुक्त ने ओरगी बटवा टोली, सिरसी, हुरही, अयगु आदि विभिन्न गांवों का दौरा कर इन गांवों में किसानों द्वारा की जा रही गुंदली, मडुआ व कोदो की खेती का जायजा लिया। आयुक्त ने विलुप्त हो रहे इनकी खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित किया। वहीं दूसरी ओर जिला कृषि पदाधिकारी को संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आयुक्त में गुंदली की फसल का निरीक्षण के दौरान कहा कि इसे विलुप्त होने से बचाएं। वृहत क्षेत्र में इसकी खेती करें। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को गुंदली, मडुआ एवं कोदो की फसल को वैज्ञानिक पद्धति से कराने हेतु कृषक पाठशाला का आयोजन करने का निर्देश दिया, ताकि इन फसलों को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि गुंदली में न्यूट्रीशन अधिक होता है। कोविड-19 संक्रमण के वर्तमान दौर में आमजनों को न्यूट्रीशन युक्त भोजन की आवश्यकता है। ऐसे में इसकी खेती से किसानों को अधिक मुनाफा होगा। वहीं आमजनों को न्यूट्रीशन युक्त भोजन मिल सकेगा, जिससे वे स्वस्थ होंगे। आयुक्त ने महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र के नेतरहाट वाले क्षेत्रों में चाय, कॉफी की खेती को बढ़ावा देने को लेकर प्रोजेक्ट तैयार करने का भी निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,872