Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

राहत भरी खबर... झारखंड में दो दिन लेट कल आ रहा मानसून

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राहत भरी खबर... झारखंड में दो दिन लेट कल आ रहा मानसून
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में जल्द ही गर्मी की पूरी तरह से छुट्टी हो जाएगी। यानी अब आपको गर्मी नहीं सताएगी साथ ही चिलचिलाती धूप और लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कल 15 जून है और मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक राज्य में मानसून बुधवार को दस्तक देने जा रहा है और बारिश शुरू होने वाली है। गर्मी से परेशान हर कोई लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा है, लेकिन अब मौसम विभाग ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि झारखंड के में 15 जून से मानसून की बारिश होने लगेगी। तीन दिन का हुआ है विलंब : झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह में एक तरफ जहां चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है तो वहीं दोपहर होते-होते मौसम का मिजाज बदल रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 12 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना थी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि राज्य में मॉनसून आने में कुछ दिन विलंब हो गया है और अभी की जो स्तिथियां है उसके हिसाब से संथाल परगना वाले इलाकों में 15 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। वहीं रांची में 16 से 17 जून तक मॉनसून दस्तक दे सकता है, यानी पश्चिम बंगाल से सटने वाले झारखंड के राज्यों जैसे संथाल परगना, सिमडेगा, पाकुड़ यहां मॉनसून पहले दस्तक देगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि रांची में मानसून 16 से 17 जून के बीच आने की संभावना है। बंगाल से सटने वाले जिले जैसे संथाल परगना, पाकुड़, सिमडेगा इन जिलों में मानसून पहले दस्तक देगा उसके बाद रांची के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम केंद्र रांची की ओर से राज्य के छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रवेश 15 जून को हो जाएगा। एक दौर में समर कैपिटल के नाम से मशहूर रही राजधानी रांची में इस वर्ष यदि गर्मी की बात करें तो गर्मी का प्रकोप अन्य वर्षों के ज्यादा रहा है। राज्य में सोमवार को मेदिनीनगर और जमशेदपुर में लू चलती रही। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 44.2 और जमशेदपुर का 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 और जमशेदपुर का 5.3 डिग्री सेसि ज्यादा दर्ज किया गया। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवा के कारण देवघर, दुमका, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, चतरा, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 71,178