Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

पर्यावरण दिवस पर बुद्धा ट्रस्ट का क्षितिज कार्यक्रम का शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पर्यावरण दिवस पर बुद्धा ट्रस्ट का क्षितिज कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। पर्यावरण के शुभ अवसर पर लॉर्ड गौतम बुद्ध ट्रस्ट के द्वारा क्षितिज कार्यक्रम-2022 का शुभारंभ दीप जलाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख अजय कुमार ने बुद्धा साइंस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कोकर में किया। अजय कुमार ने कहा कि हरा भरा हो विश्व हमारा ऐसा प्रयास हम सभी को मिलकर करना चाहिए। बुद्धा ट्रस्ट के संस्थापक भारत भूषण ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु पूरे वर्ष लोगों के बीच जाकर पर्यावरण के महत्व एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम संस्था के सदस्यों द्वारा चलाया जाएगा । पर्यावरण के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले बंधुओं को समय-समय पर चिन्हित कर सम्मानित भी किया जाएगा। 2021 में पर्यावरण के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले अरुण कुमार, सौरभ कुमार, शहजाद कुरैशी, रविन कुमार, देवेन माथुर एवं चरवा भगत को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सच्चिदानंद मिश्र,सह प्रांत संयोजक, पर्यावरण संरक्षण, गिरधारी महतो, संघचालक, चुटिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड एवं शशि भूषण पांडे, वाइस प्रेसिडेंट, इंटरनेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सावित्री कुमारी, अंकित रंजन, प्रभु एवं हरेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,117