Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : 7 जिलों में 43 डिग्री तापमान के साथ कहर बरपायेगी गर्मी, 17 जिलों में 40 तक रहेगा पारा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 7 जिलों में 43 डिग्री तापमान के साथ कहर बरपायेगी गर्मी, 17 जिलों में 40 तक रहेगा पारा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, लेकिन राज्य में निचले स्तर पर गर्मी की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को 38 से 43 डिग्री तापमान रहने का पूवार्नुमान जताया गया है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, झारखंड के 17 जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, 7 जिलों में यह तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की का पूवार्नुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा समेत 17 जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहने का पूवार्नुमान जताया गया है। वहीं, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम समेत 7 जिलों में तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने का पूवार्नुमान है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,596