Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

सबसे पहले अंडमान -निकोबार पहुंचेगा मानसून

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सबसे पहले अंडमान -निकोबार पहुंचेगा मानसून
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सबसे पहले अंडमान-निकोबार पहुंचेगा मानसून-मौसमी गतिविधियां धीरे-धीरे मानसून की ओर अग्रसर हो रही हैं। इस बीच यह खबर भी सामने आई कि इस वर्ष मानसून 10 दिन पहले दस्तक देगा और 21 मई तक केरल के तट से टकराएगा। इस संबंध में मौसम केंद्र भोपाल के मौसम विज्ञानी श्री वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस साल भी मानसून सबसे पहले अंडमान -निकोबार पहुंचेगा। श्री सिंह ने कृषक जगत को बताया कि हर साल मानसून सबसे पहले अंडमान -निकोबार ही पहुंचता है। इस वर्ष भी चक्रवात (साइक्लोन) बन रहा है, जिससे पूर्वी हवाएं ज़्यादा मज़बूत हो जाएंगी और एक सप्ताह पहले अर्थात 25 तक मानसून अंडमान निकोबार तक पहुंच जाएगा। केरल में मानसून 1 जून तक ही आएगा। भारतीय मौसम केंद्र द्वारा 15 मई तक पूर्वानुमान जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग अप्रैल में पहला पूर्वानुमान जारी करता है, इसके बाद मई के दूसरे सप्ताह में दूसरा पूर्वानुमान जारी किया किया जाता है, जिसमें मानसूनी वर्षा की स्थिति स्पष्ट की जाती है। जहां तक वर्तमान मौसम की बात है तो मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के ऊपर मध्य क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच ट्रफके रूप में 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है, जबकि चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर बांग्लादेश और विदर्भ के ऊपर सक्रिय हैं। साथ ही, विदर्भ और मराठवाड़ा से लेकर कर्नाटक तक हवाओं में असततता व्याप्त है। वहीं दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में अतिनिम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है, जिसके और प्रभावशाली होकर कल तक चक्रवातीय तूफान में विकसित होने की संभावना बनी हुई है। 11 मई से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,848