Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

राहत की बात... 20 मई के बाद कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राहत की बात... 20 मई के बाद कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस वर्ष मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। जी हां, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि केरल में मानसून 20 मई के बाद कभी भी दस्तक दे सकता है। यानी इस बार मानसून तय समय से करीब 10 दिन पहले दस्तक दे देगा। आमतौर पर केरल में 1 जून के आसपास मानसून दस्तक देता है। की गयी है भविष्यवाणी : कटऊ ने इस आशय के संकेत पुणे स्थित आईआईटीएम में विकसित मल्टी-मॉडल एक्सटेंडेड रेंज प्रेडिक्शन सिस्टम का उपयोग करके अपने नवीनतम एक्सटेंडेड रेंज फोरकास्ट (इआरएफ) की मदद से दी है। 20 के बाद कभी भी हो सकती है शुरुआत : द टाइम्स आॅफ इंडिया ने एक विशेषज्ञ के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें कहा गया है कि केरल में मानसून की शुरूआत 20 मई के बाद कभी भी हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, 28 अप्रैल को जारी पिछले एक्सटेंडेड रेंज फोरकास्ट में भी 19-25 मई की अवधि में केरल में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि का अनुमान लगाया गया था। समय से पहले होगी केरल में शुरुआत : रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर इआरएफ अगले सप्ताह भी ऐसी ही स्थिति दिखाता है, तो निश्चित तौर पर तटीय राज्य केरल में मानसून की शुरूआत समय से पहले होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग का नवीनतम एफऋ 5-11 मई (सप्ताह 1), 12-18 मई (सप्ताह 2), 19-25 मई (सप्ताह 3) और 26-जून 1 मई (सप्ताह 4) के लिए है। बंगाल की खाड़ी में बनने जा रहा चक्रवाती तूफान : विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अभी के लिए, केरल में मानसून के जल्द आगमन के संकेत दिख रहे हैं। पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान बनने जा रहा है। इससे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मानसून के प्रवाह को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। कहा गया है कि तीसरे सप्ताह के आसपास मानसून के प्रवाह में बाधा की संभावना नहीं है, क्योंकि तब तक यह अपना प्रभाव खो चुका होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,190