Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : चक्रवाती तूफान असानी के कारण कई जिलों में हो सकती है बारिश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : चक्रवाती तूफान असानी के कारण कई जिलों में हो सकती है बारिश
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची सहित पूरे झारखंड में पिछले एक सप्ताह से छिटपुट हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। इससे अधिकतम तापमान नीचे गिर रहा है और मौसम सुहाना है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 13 मई तक झारखंड के मौसम में बदलाव नहीं होगा। मौमस वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान असानी का असर भी झारखंड के ऊपर पड़ेगा और राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में साइक्लोन असानी का असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में बना है, जिसका मूवमेंट उत्तर पश्चिम की दिशा में देखने को मिल रहा है। इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बंगाल में ज्यादा असर देखने को मिलेगा और इन राज्यों में अच्छी बारिश भी होगी। वहीं, झारखंड में इसका थोड़ा प्रभाव पड़ेगा, जिससे बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले 5 दिनों का पूवार्नुमान बताते हुए कहा कि 9 और 10 मई को झारखंड के एक-दो स्थानों पर हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 11 मई से चक्रवाती तूफान असानी का असर दिखने लगेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे 11, 12 और 13 मई को बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। पिछले 24 घंटों में राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। सबसे अधिक 4.0 एमएम बारिश साहिबगंज में रिकॉर्ड की गई है। वहीं, डाल्टनगंज सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान सबसे अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,466