Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

पर्यावरणविद ने पोती के जन्मदिन पर लगाया चंदन का पौधा

पर्यावरणविद ने पोती के जन्मदिन पर लगाया चंदन का पौधा
विज्ञापन
मेदिनीनगर। शहर के बाईपास रोड स्थित पर्यावरण भवन के ऊपरी तल पर पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने अपनी पोती अद्रिका जायसवाल के तीसरे जन्मदिन पर आकाश बाग में चंदन का पौधा लगाकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ जन्म दिन मनाया। मौके पर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधरोपण करवाने के बाद सभी सदस्यों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण धर्म का अर्थ है कि लोग अपने जन्मदिन या जीवन के किसी भी शुभ अवसर या पूर्वजों की याद में पौधा लगाकर उसे बच्चों की तरह बचायें। संस्था के प्रधान सचिव पूनम जायसवाल, डाली बाजार के मुखिया अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि बचपन से ही बच्चों को घर से लेकर स्कूल तक पौधा लगाने की शिक्षा देना चाहिए। जिससे आने वाले पीढ़ी को लाभ मिलेगा। मौके पर सूरज कुमार, सुमित कुमार, विकास कुमार, अमन कुमार, दीदी आराध्या, आशिका अनुषा भाई आकस समेत घर के सभी सदस्य और नाना नानी ने जन्मदिन पर बधाई दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,840