Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

देश में 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, अगले 3 दिन में उत्तर भारत में मिल सकती है राहत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, अगले 3 दिन में उत्तर भारत में मिल सकती है राहत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार पारा चढ़ता ही जा रहा है और राजधानी में आज मंगलवार को लगातार छठे दिन भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है क्योंकि मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने अनुमान जताया है। हालांकि अब कुछ दिनों में झुलसाने वाली गर्मी से निजात मिलने की संभावना है और यहां पर बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के महानिदेशक आरके जेनामणि ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि राजधानी दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में बादलों की उपस्थिति बढ़ने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी और लू भी कम चलेगी। दिल्ली में हवा चलती रहेगी और बादल छाए रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूवार्नुमानित पश्चिमी विक्षोभ पहले से ही उत्तर-पश्चिमी भारत पर प्रभाव दिखा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज देर शाम से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। लू के प्रकोप के बारे में महानिदेशक आरके जेनामणि ने संभावना जताते हुए कहा कि लू का बड़ा दौर खत्म हो गया है। पश्चिमी राजस्थान और पंजाब में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पिछले 50 दिनों में बारिश नहीं होने के कारण पूरे देशभर में तापमान तेजी से बढ़ता चला गया जो 122 सालों में सबसे अधिक रहा। 16 अप्रैल के आसपास राजस्थान में गर्मी के बढ़ने की संभावना है। जबकि 18 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ की भी उम्मीद जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार रात से उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। कल से अगले 2 दिन (13 और 14 अप्रैल) को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के शेष पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इससे पहले राजधानी दिल्ली में मंगलवार को लगातार छठे दिन भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई क्योंकि मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई। दिल्ली में आज की सुबह में गर्माहट बनी रही जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 25 प्रतिशत रही। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पांच साल में अप्रैल के महीने में सर्वाधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि 72 साल में पहली बार दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल अप्रैल में अब तक पांच दिन जबर्दस्त गर्मी दर्ज की गई और आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि 5 साल पहले अप्रैल 2017 में ऐसे छह दिन दर्ज किए थे। लेकिन आज मंगलवार को बादल छाए रहने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। दिल्ली में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अप्रैल का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस आंका गया था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,890