टीम एबीएन, रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार यानी 6 अप्रैल को दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।