Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड में आग लगाती गर्मी : डाल्टनगंज का पारा 43 डिग्री पार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में आग लगाती गर्मी : डाल्टनगंज का पारा 43 डिग्री पार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। डाल्टनगंज में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। 3 अप्रैल को तापमान में कुछ गिरावट आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बुलेटिन जारी कर बताया कि उत्तर प्रदेश में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा जिसका टर्फलाइन झारखंड होते हुए तमिलनाडु तक जाएगा। इसके कारण 3 अप्रैल से झारखंड के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम में गर्म हवा चलने की वजह से झारखंड के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में अगले 5 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है। 3 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जबकि राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जबकि शेष भागों में मुख्यता आसमान साफ रहेगा। पिछले 24 घंटों में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया है। जबकि न्यूनतम तापमान गढ़वा में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गिरिडीह के अलावा उत्तर पश्चिम भागों में कई जगहों पर लू भी चली। रांची में अधिकतम तापमान 38.0, जमशेदपुर में 40.0, डाल्टनगंज 43.4, बोकारो 40.1, चाईबासा में 39.4, देवघर में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची में 22.2, जमशेदपुर में 25.9, डाल्टनगंज 22.5, बोकारो में 27.1, चाईबासा में 22.6 और देवघर में 26.0 रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,589