Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देबू दास हत्याकांड : सरायकेला पुलिस ने हथियार के साथ किया दो को गिरफ्तार

देबू दास हत्याकांड : सरायकेला पुलिस ने हथियार के साथ किया दो को गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, सरायकेला/रांची। जिला की पुलिस ने अपराधी देवब्रत गोस्वामी उर्फ देबु दास हत्याकांड का उदबोधन कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 मार्च को टीचर ट्रेनिंग मोड के पास अपराधी देवब्रत गोस्वामी उर्फ देबु दास की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। मृतक की पत्नी डॉली गोस्वामी के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था और अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान जिला पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि हत्याकांड में कई पेशेवर अपराधी शामिल थे। सभी ने मिलकर हत्या की योजना बनाई गई थी। हत्याकांड के लिए दो अपराधी देवाशीष दास और महावीर सरदार को चुना गया। दोनों अपराधी आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरूडीह निवासी हैं। अपराधियों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन और हत्याकांड को अंजाम देकर फरार होने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं। हत्यारों को गिरफ्तार करने में आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सरायकेला एसपी ने बताया कि अपराधी देबू दास एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। अवैध बालू के धंधे समेत स्क्रैप कारोबार में उसकी संलिप्तता थी। इस कारोबार में देबू दास का वर्चस्व बढ़ता जा रहा था। देबू का बढ़ता वर्चस्व इस धंधे से जुड़े लोगों को रास नहीं आ रहा था। जिस कारण अपराधियों ने हत्या का प्लान बनाया और अपराधियों को हत्या के लिए पैसे और हथियार भी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,594