Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

आफत की गर्मी... अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा लू का प्रकोप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आफत की गर्मी... अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा लू का प्रकोप
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। पसीने छुड़ा रही गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि भारत के कई हिस्सों में पहले से चल रही लू से कोई राहत नहीं मिलेगी। साथ ही इसने आगे और गर्म दिनों की भविष्यवाणी की है। विभाग ने 28 से 30 मार्च के दौरान पश्चिम राजस्थान में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा 31 मार्च और 1 अप्रैल, 2022 को अलग-अलग राज्यों में हीट वेव की स्थिति की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी ने जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश (28-29 मार्च), दक्षिण हरियाणा (29-30 मार्च), सौराष्ट्र-कच्छ, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश (28 अप्रैल 1 अप्रैल) में भीषण गर्म हवाओं का भविष्यवाणी की है। इन राज्यों के अलावा विदर्भ, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा (29-31 मार्च), दक्षिण उत्तर प्रदेश (30-31 मार्च) और झारखंड और आंतरिक ओडिशा (मार्च 30 अप्रैल 1) में भी लू की स्थिति के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की भविष्यवाणी नहीं की गई है, सिवाय इसके कि महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। गुजरात और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान दो-तीन दिनों के बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,873