Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

बंगाल की खाड़ी में बन रहा साल का पहला चक्रवात अंडमान निकोबार में मचायेगा तबाही

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बंगाल की खाड़ी में बन रहा साल का पहला चक्रवात अंडमान निकोबार में मचायेगा तबाही
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। साल का पहला चक्रवात असानी दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है और शुक्रवार से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की उम्मीद है, हालांकि पूर्वी तटीय इलाकों में बारिश नहीं होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। अपने पहले उत्पत्ति-पूर्व मार्ग और तीव्रता पूर्वानुमान में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 19 मार्च की सुबह तक पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर उत्तर की ओर बढ़ेगा और 20 मार्च तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंचेगा। कम दबाव का क्षेत्र शनिवार तक अच्छी तरह से चिन्हित निम्न दबाव वाले क्षेत्र में, फिर और बढ़कर रविवार तक अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर 55-65 किमी प्रति घंटे से 75 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ एक दबाव में बदल जाने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मौसम प्रणाली के सोमवार को चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा, इसके बाद, इसके लगभग उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 22 मार्च की सुबह के आसपास बांग्लादेश-उत्तर म्यांमा तटों के पास पहुंचने की आशंका है। एक बार जब यह प्रणाली चक्रवात में बदल जाती है, तो इसका नाम असानी रखा जाएगा, यह नाम श्रीलंका ने सुझाया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,684