टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। राज्य में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इसका कारण ओडिशा का साइक्लोनिक सरकुलेशन है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने संभावना जताई है कि ओडिशा के उत्तरी भाग में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर झारखंड में देखने को मिल सकता है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मार्च में झारखंड के दक्षिणी और मध्य भाग में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं, 2 मार्च को झारखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर भी गरज के साथ बारिश का अनुमान है।