Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

झारखंड : चक्रवात अकवन से फिर बारिश की आशंका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : चक्रवात अकवन से फिर बारिश की आशंका
विज्ञापन

सावधान! चक्रवात अकवन आ रहा है, झारखंड में भी बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की चेतावनी 

टीम एबीएन, रांची। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अकवन अब तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने इसे लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह चक्रवात 20 नवंबर को दोपहर तक आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और दक्षिण ओडिशा के तट से टकरा सकता है। इसके नरसापुर और पुरी के बीच तट पार करने की आशंका है। 

ओडिशा के 11 जिलों में अलर्ट 

चक्रवात के असर से ओडिशा के 11 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और समुद्र के पास न जाने की सलाह दी है। 

झारखंड में भी दिखेगा असर 

चक्रवात का असर सिर्फ ओडिशा-आंध्र तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसका असर झारखंड में भी साफ देखने को मिलेगा। राज्य के कई जिलों में बादल छाये रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। धनबाद, बोकारो, रांची, जमशेदपुर समेत दक्षिणी झारखंड में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले में न रहें और मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें।

विज्ञापन