Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

अब रांची की हवा भी होने लगी प्रदूषित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब रांची की हवा भी होने लगी प्रदूषित
विज्ञापन
  • रांची में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, पीएम 2.5 के महीन कण बने हवा के सबसे बड़े दुश्मन

टीम एबीएन, रांची। दीपावली के जश्न और आतिशबाजी के बाद रांची की हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों के उपलब्ध आंकड़े प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने का संकेत दे रहे हैं। सात नवंबर को रांची में एक्यूआई का स्तर मध्यम श्रेणी में था, जबकि नौ नवंबर को शहर के कई इलाकों में यह 193 तक पहुंच गया। कुछ स्थानों पर हवा की गुणवत्ता अस्वास्थ्यकर स्तर पर दर्ज की गई। 

आंकड़ों के अनुसार, सात नवंबर को रांची का दैनिक औसत एक्यूआई 142 से 152 के बीच था। आठ नवंबर को यह बढ़कर 156 से 164 के स्तर पर पहुंच गया। नौ नवंबर को अलग-अलग समय पर दर्ज रियल टाइम आंकड़ों में एक्यूआई 163 से 189 के बीच रहा। शहर के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर और अधिक दर्ज किया गया। 

सेक्टर-2 में एक्यूआई 193, दीपाटोली में 191, धुमसाटोली और गांधी नगर कॉलोनी में 189 तथा कोकर चौक में 186 दर्ज किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, पीएम2.5 राजधानी की हवा में प्रमुख प्रदूषक बना हुआ है। पटाखों से निकलने वाला धुआं और महीन कण वायु प्रदूषण बढ़ाने वाले कारकों में शामिल हैं। 

नवंबर में तापमान में गिरावट और हवा की गति कम होने से भी प्रदूषक कण वातावरण में अधिक समय तक बने रह सकते हैं। रात और सुबह के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस होने की आशंका है। तापमान कम होने और हवा का फैलाव सीमित रहने से सूक्ष्म कण जमीन के नजदीक जमा हो सकते हैं।

विज्ञापन