- चक्रवात अर्नब के संभावित असर और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में चक्रवात अर्नब के संभावित असर और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में हैं।
विभागीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर मौसम की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते कार्रवाई की जा सके। स्कूलों को बंद रखने पर भी आपदा प्रबंधन विचार कर रहा है।