Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

सीसीएल रजरप्पा को मिला वाटर स्प्रिंकलर टैंकर पर्यावरण मित्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीसीएल रजरप्पा को मिला वाटर स्प्रिंकलर टैंकर पर्यावरण मित्र
विज्ञापन
रजरप्पा। सीसीएल रजरप्पा के महाप्रबंधक आलोक कुमार ने मंगलवार को वाटर स्प्रिंकलर टैंकर का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर व फीता काट कर उद्घाटन कर रजरप्पा परियोजना को समर्पित किया। इस दौरान प्रबंधक ने बताया की इन टैंकरों की क्षमता 28,000 लीटर है तथा यह आधुनिकतम सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। यदि चालक थका हुआ या नींद ग्रस्त हो तो अलार्म बजता है, जिससे चालक सतर्क होकर कोई दुर्घटना से सावधान हो जायेगा। साथ ही अन्य कई सुविधाएं इस टैंकर में लैस है जिससे रजरप्पा परियोजना को सावधानी सहित सुरक्षा के आधार पर कार्य करने में सुविधा होगी। वाटर स्प्रिंकलर टैंकर के आ जाने से रजरप्पा परियोजना तथा उसके आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक नई पहल हुई है। इसी कारण इन टैंकरों का नाम पर्यावरण मित्र रखा गया है। इसके आने के बाद कर्मियों ने महाप्रबंधक को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। मौके पर सीसीएल रजरप्पा के कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन