Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 39
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

झारखंड : 27 तक कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : 27 तक कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट
विज्ञापन

27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी 

टीम एबीएन, रांची। भारत के पूर्व-मध्य और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। बीते 24 घंटे में राजधानी में बारिश ट्रेस रही। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की संभावना बनी हुई है। 

23 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 23 सितंबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिले शामिल हैं। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। 

24 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान 

मौसम विभाग ने 24 सितंबर को दक्षिणी झारखंड के सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के साथ उनसे सटे मध्य झारखंड के रांची, गुमला और खूंटी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जतायी है। राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बाद 25 और 26 सितंबर को भी अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और मेघगर्जन की संभावना है।

विज्ञापन