Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

झारखंड : फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार
विज्ञापन

झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में 10 सितंबर तक बारिश के आसार 

टीम एबीएन, रांची। 7 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

इस दौरान वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग पूवार्नुमान के अनुसार झारखंड में 10 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है। 

कल 8 सितंबर को भी झारखंड के कई हिस्सों में बादल छाये रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। वहीं 9 सितंबर को भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा 10 सितंबर को भी विभिन्न जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन