Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 46
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने बांटे 250 पौधे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने बांटे 250 पौधे
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा रांची ने सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान वर्ष- 2026 के दूसरे चरण का आयोजन  ग्राम - कोइन्जारा,  पंचायत- ढिड़ौली, जिला- गुमला में किया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, मोहगनी, आंवला, जामुन इत्यादि के 250 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय ग्राम देवी एवं हनुमान मन्दिर में आरती-पूजन कर दीप दान किया गया। साथ ही मन्दिर परिसर की साफ-सफाई के लिए झाड़ू भी दिया गया। 

उसके उपरान्त ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 250 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के कुशल आयोजन में श्री विभूति शंकर सहाय जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची से श्री राधेश्याम सिंह, श्री आनन्द सिंह, श्री अरुण सिंह, श्री राधा मोहन मिश्रा, श्री नवल किशोर सिंह के साथ लगभग 30 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।

विज्ञापन