Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

वन बंधु परिषद ने 4500 एकल विद्यालयों में आज योग दिवस मनाया

वन बंधु परिषद ने 4500 एकल विद्यालयों में आज योग दिवस मनाया
विज्ञापन
  • वन बंधु परिषद ने 4500 एकल विद्यालयों में आज योग दिवस मनाया

टीम एबीएन, रांची। एकल अभियान के अंतर्गत वन बंधु परिषद के रांची चैप्टर के 19 अंचल के अंतर्गत  4500 एकल विद्यालयों में योग दिवस मनाया गया। सभी विद्यालयों के बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी योग में हिस्सा लिया।

वन बंधु परिषद के अध्यक्ष श्री अंचल किंगर ने बताया कि इस वर्ष एकल विद्यालयों में योग दिवस को सभी विद्यालयों में सफलतापूर्वक मनाने के लिए रांची चैप्टर अंतर्गत सभी 19 अंचल के प्रभारी चैप्टर से नियुक्त किये गये थे। उनके सफल नेतृत्व से झारखंड के 4500 गांवों में एकल विद्यालयों में आज योग दिवस मना।

रांची, रामगढ़, रातू, खूंटी, गुमला, पलामू, लोहरदगा, हजारीबाग कोडरमा बोकारो लातेहार जामताड़ा देवघर पाकुड़ चतरा गढ़वा सिमडेगा पांकी जिलों के एकल विद्यालयों में योग दिवस का नेतृत्व अजयदीप वाधवा, मनोज तुलस्यान, मोनिका जैन, वंदना मोदी, राजकुमारी जैन, सुमन मिनोचा, मंजू खेतान, राजेश अडूकिया, दीपक श्रीवास्तव, अजय रूंगटा, सज्जन सर्राफ, विनोद भंडारी, संजय टांटिया, शिव शंकर साबू ने किया। सभी विद्यालयों के बच्चो ने योग किया साथ ही उन्हें योगा का महत्व भी बताया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,482