Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 347
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

धनबाद : बंजर जमीन पर पार्क बनाने की कोशिश में जुटे पांच युवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : बंजर जमीन पर पार्क बनाने की कोशिश में जुटे पांच युवा
विज्ञापन
लोयाबाद। लोयाबाद पावर हाउस के पांच उत्साहित युवाओं ने एक बंजर जमीन पर अपने खर्च व बल पर पार्क बनाने की ठानी हैं। उक्त युवाओं का मानना है कि हमारा यह प्रयास आने वाले समय में आसपास के लोगों शांति व राहत देने का काम करेगी। इस काम की बीड़ा उठाने वालो में दो शिक्षक, एक सरकारी सेवक, एक मजदूर व एक सामाजिक युवा जुड़े हुए है। ये पांचो उत्साहित युवक अपने जेब से इस पार्क पर 50 हजार रुपये खर्च करने का मन बनाया है। इस अभियान में कृष्ण कुमार, रवि कुमार, मुन्ना झा, शिवशंकर यादव, दिलीप यादव, शामिल है। इन पांचो युवाओं की सकारात्मक पहल के कारण और भी कई लोग इस मुहिम में जुड़ने लगे हैं। अभियान में शामिल युवकों द्वारा बताया गया कि फिलहाल यहां करीब दस मजदूर काम पर लगे हुए है। करीब 12 हजार स्क्वायर फीट की इस जगह में पार्क के खूबसूरती के अलावा शुद्ध देशी चीजें स्थापित करने की भी योजना है। सरकारी उदासीनता का हवाला देते हुए युवाओं ने कहा कि इस क्षेत्र में करीब पांच हजार की आबादी है। निगम व शहरी क्षेत्र होने के बावजूद भी यहां एक भी जगह ऐसी नही है जहां लोग कुछ समय शांतिपूर्वक बिता सके। कहा कि यह हमारी ओर से एक छोटी सी प्रयास है कि आने वाले दिनों में लोग यहां आकर अपने दैनिक जीवन के तनाव को कुछ कम कर सके। युवाओं की इस सोंच को कई लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन