Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

हाल ए मौसम : हीट वेव की चपेट में झारखंड

हाल ए मौसम : हीट वेव की चपेट में झारखंड
विज्ञापन

हाल ए मौसम : हीट वेव की चपेट में झारखंड

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे भी दर्ज किए गए हैं, लेकिन इससे गर्मी में खास राहत नहीं मिली है। राज्य में सबसे अधिक तापमान पलामू के डालटनगंज में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया, जहां 0.2 मिमी बारिश भी हुई। चाईबासा में अधिकतम 42.4 और न्यूनतम 25.8 डिग्री, सरायकेला में अधिकतम 42.4 और न्यूनतम 23.0 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 42.1 और न्यूनतम 22.1 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके अलावा पाकुड़ में अधिकतम 41.1 और न्यूनतम 25.4 डिग्री, रांची में अधिकतम 38.6 और न्यूनतम 22.8 डिग्री, खूंटी में अधिकतम 37.8 और न्यूनतम 19.7 डिग्री, लोहरदगा में अधिकतम 37.7 और न्यूनतम 22.0 डिग्री और लातेहार में अधिकतम 34.6 और न्यूनतम 24.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने 22 और 23 अप्रैल को राज्य के उत्तर पूर्वी और मध्य हिस्सों के कुछ जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और दुमका जिले प्रभावित हो सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दिन देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

25 अप्रैल को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, रामगढ़ सहित मध्य भाग के जिलों में, साथ ही पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जैसे दक्षिणी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं। उत्तर पूर्वी जिलों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। 26 से 28 अप्रैल के बीच पूरे राज्य में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

राजधानी रांची में 22 और 23 अप्रैल को मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि 25 से 28 अप्रैल के बीच रांची में भी बादल छाने और गर्जन के साथ बारिश होने के संकेत हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,676