Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 119
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

झारखंड : जमशेदपुर में बना राज्य का सबसे बड़ा पार्क, घूमने में लगेंगे दो दिन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : जमशेदपुर में बना राज्य का सबसे बड़ा पार्क, घूमने में लगेंगे दो दिन
विज्ञापन

झारखंड में सबसे बड़ा पार्क बनकर हुआ तैयार, पूरा पार्क घूमने में लगेंगे 2 दिन 

टीम एबीएन, रांची। जमशेदपुर के चाकुलिया में झारखंड का सबसे बड़ा पार्क बनकर तैयार हो गया है। इस पार्क को वन विभाग ने 23 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है, जो 75 एकड़ में फैला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही चाकुलिया के इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन करेंगे। 

इस पार्क में बच्चों के साथ बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा दी गयी है और पूरे पार्क में झारखंड की संस्कृति देखने को मिलेगी। यह पार्क सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र होगा।  

पार्क में बनाये गये हैं कॉटेज 

झारखंड उड़ीसा बंगाल के बॉर्डर पर चाकुलिया में बना यह पार्क सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि झारखंड की संस्कृति के साथ-साथ यहां सैलानियों के लिए रहने के लिए भी व्यवस्था की गयी है। पार्क कॉटेज बनाये गये हैं, जहां सैलानी आकर अपने पूरे परिवार के साथ रूक कर पार्क का आनंद ले सकेंगे। 

जमशेदपुर वन प्रमंडल के वन पदाधिकारी सभा आलम अंसारी ने कहा कि पार्क को घूमने में 2 दिन का समय लगेगा, इस पार्क में बच्चों के लिए अलग से क्षेत्र बनाया गया है। वहीं बुजुर्गों के लिए भी योग वॉकिंग स्टेप भी लगाया गया है। साथ ही अगर सैलानी दूर दराजे से आते हैं तो उनके रहने के लिए कॉटेज का भी निर्माण किया गया है। 

पार्क में चलेंगे ई रिक्शा 

पूरे पार्क में घूमने के लिए ई रिक्शा भी रखा गया है। ताकि इतने बड़े पार्क में सैलानी ई रिक्शा से भी घूम सकते हैं। वन अधिकारी ने बताया कि झारखंड की कला संस्कृति को भी लोग जान सकेंगे, समझ सकेंगे। उसके लिए भी एक अलग से क्षेत्र तैयार किया गया है।

विज्ञापन