Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

17 को 40 डिग्री पार कर जायेगा पारा

17 को 40 डिग्री पार कर जायेगा पारा
विज्ञापन

17 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट, 40 डिग्री पहुंचेगा पारा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गयी है। 
मौसम विभाग ने 17 अप्रैल के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों को छोड़कर राज्य के कई इलाकों में हीट वेव यानी लू चलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। 

पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में तापमान 39.0 डिग्री और सरायकेला में 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल तक रांची में पारा बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं जमशेदपुर और डाल्टनगंज में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं। 

गर्मी के बीच कुछ इलाकों में हल्की राहत मिलने की संभावना भी जतायी गयी है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा और दुमका समेत उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बाकी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन की संभावना है। वहीं 18 अप्रैल को दक्षिण झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तापमान में बढ़ोतरी और लू की स्थिति को देखते हुए दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें। अगर बाहर निकलना जरूरी हो तो पर्याप्त पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेटेड रखें। विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,167