Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

गढ़वा : आंधी-बारिश से गांवों में भारी नुकसान

गढ़वा : आंधी-बारिश से गांवों में भारी नुकसान
विज्ञापन

झारखंड में बारिश ने मचाई तबाही! तेज आंधी-बारिश और वज्रपात से आधा दर्जन घर टूटे, मवेशियों की मौत; लोग परेशान 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। जिले के रमकंडा इलाके में रविवार की रात तेज आंधी और बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस दौरान कई गांवों में नुकसान हुआ और लोग परेशान रहे। 

रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर हुए लोग 

चेटे गांव में करीब आधा दर्जन खपरैल वाले घर टूट गए और कई पेड़ गिर गए। बिजली के तार टूटने से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पटसर के टोला पत्थलगढ़वा में वज्रपात के कारण उपेंद्र भुइयां के दो भैंसों की मौत हो गई, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ। 

वहीं, कुरुमदारी गांव में तेज हवा के कारण बिजली का खंभा गिर गया, जिससे पूरे गांव की बिजली गुल हो गयी और लोग रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर हुए। मुनि भुइयां, शंभू बैठा, प्रताप रजक और सुरेश भुईयां के घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा। 

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने और बिजली की व्यवस्था जल्द बहाल करने की मांग की। विधायक प्रतिनिधि ज्ञानरंजन पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी मिल गयी है और पीड़ितों को हर संभव मदद दी जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,888