Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : 9 और 10 मार्च को बारिश और वज्रपात की चेतावनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 9 और 10 मार्च को बारिश और वज्रपात की चेतावनी
विज्ञापन
  • कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना, 9-10 मार्च को वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट
  • झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना
  • 9-10 मार्च को वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट
  • मौसम विभाग ने झारखंड के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है
  • आज कई जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज रविवार को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 9 और 10 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

रांची समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 8 मार्च को राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान रांची, खूंटी, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर समेत आसपास के जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

9 और 10 मार्च को भी अलर्ट

मौसम विभाग ने 9 और 10 मार्च को उत्तर-पूर्वी झारखंड में मौसम के अधिक सक्रिय रहने की संभावना जताई है। इन दिनों देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की आशंका है। इसके साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,807