Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड में ठंड और कोहरे का सितम बरकरार

झारखंड में ठंड और कोहरे का सितम बरकरार
विज्ञापन

जानें अगले 7 दिन कैसे रहेगा मौसम का हाल; आइएमडी का ताजा अपडेट 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर बना रहेगा। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में अगले एक सप्ताह तक सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाये रहने की संभावना है। मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिलों में सुबह दृश्यता प्रभावित हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्यत: साफ रहेगा, जबकि शुष्क मौसम के कारण कहीं भी बारिश नहीं होगी। दोपहर बाद मौसम सामान्य हो जायेगा। दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भी सुबह हल्का कोहरा और आंशिक बादल नजर आयेंगे।        

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की धीमी बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। उसके बाद तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 25 जनवरी तक सुबह कोहरा या धुंध रहेगी, बाद में साफ आसमान। यहां अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9-12 डिग्री के बीच रहेगा। ठंड का असर कम हो रहा है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। 

हालांकि, विभाग ने वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और यात्रियों को सुबह सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गयी। बीते 24 घंटों में चाईबासा का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा, जो सबसे ज्यादा था। खूंटी में न्यूनतम 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। 

रांची में अधिकतम 26.6 डिग्री और न्यूनतम 8.4 डिग्री रहा। जमशेदपुर और डालटनगंज में क्रमश: 28 डिग्री व 28.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने बताया कि शुष्क मौसम जारी रहेगा, इसलिए ठंड से जुड़ी कोई विशेष सलाह जरूरी नहीं। लोग गर्म कपड़े पहनकर सुबह बाहर निकलें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,895