Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : बर्फीली हवाओं के ठिठुरन से ठिठुर रहा पूरा राज्य

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : बर्फीली हवाओं के ठिठुरन से ठिठुर रहा पूरा राज्य
विज्ञापन

सर्दी से ठिठुरा झारखंड, 2 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा; बर्फीली हवाओं ने किया बुरा हाल 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप बना रहा और राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। 

कई जिलों में शीतलहर की स्थिति 

आईएमडी के अनुसार, खूंटी में राज्य का सबसे कम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद डालटनगंज में 3.2 डिग्री सेल्सियस और बोकारो में 3.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रांची स्थित आईएमडी केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के ऊपर क्षोभ मंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं जिसके कारण राज्य के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। 

आईएमडी के अनुसार, जिन जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, उनमें बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, डालटनगंज (पलामू), लोहरदगा, पाकुड़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,649