Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : अगले दो दिनों में और ठंड बढ़ने का अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : अगले दो दिनों में और ठंड बढ़ने का अलर्ट
विज्ञापन

झारखंड में भयंकर सर्दी का कहर जारी, अगले 48 घंटों में और बढ़ेगी ठंड 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के 12 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है और कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गुमला, राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा के लिए शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के निचले क्षोभ मंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण ठंड बढ़ी है। 

उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है, इसके बाद अगले दो दिन तक कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। 

शुक्रवार सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार, खूंटी और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हजारीबाग और डालटनगंज में यह क्रमश: 5.3 और 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बोकारो में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री, राजधानी रांची में सात डिग्री और सिमडेगा में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,821