Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

दिसंबर में ठंड से कांप उठेगा पूरा झारखंड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दिसंबर में ठंड से कांप उठेगा पूरा झारखंड
विज्ञापन
  • दिसंबर में ठंड से कांपेगा पूरा झारखंड! चलेगी शीतलहर; हर तरफ छाया रहेगा कोहरा; गिरता तापमान बनेगा मुसीबत

टीम एबीएन, रांची। रांची सहित राज्य के कई जिलों में लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके चलते तापमान अब 7-8 डिग्री से बढ़कर 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

दिसंबर की बात करें तो राज्य में दो दिसंबर से हवा का रुख बदलने वाला है। इस दौरान पारा लुढ़केगा और सर्दी कहर बरपाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, लेकिन दो दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है। चार दिसंबर से सुबह में धुंध और कोहरा छाया रहेगा। फिर आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के प्रति सावधान रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,311