लोगों को सतर्क रहने की सलाह, आईएमडी ने 6 राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट
एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर भारत में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दक्षिण और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने कई राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों का मौसम बेहद अहम बताया है।
6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट : मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में इन राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है—
- तमिलनाडु
- केरल
- आंध्र प्रदेश
- पश्चिम बंगाल
- ओडिशा
- अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह
- समुद्री इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह भी दी गयी है। बारिश के बाद इन राज्यों में ठंड और अधिक बढ़ेगी।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम : पारा और गिरेगा
- दिल्ली में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है।
- न्यूनतम तापमान: करीब 10 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम तापमान: लगभग 25 डिग्री सेल्सियस
- सुबह के समय 20 से 25 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- हल्की धुंध और सुबह की ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश : पछुआ हवाएं बढ़ायेंगी कंपकंपी
- यूपी में ठंड लगातार तेज हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाएं अगले 2-3 दिनों तक तापमान में गिरावट
- जारी रखेंगी। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और कमी संभव
- पश्चिमी यूपी में घना कोहरा
- पूर्वी यूपी में छिछला से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।
- 25-27 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह की धुंध और कोहरा बना रहेगा।
बिहार: हवा की रफ्तार बढ़ेगी, तापमान घटेगा
- बिहार में भी ठंड का असर बढ़ने वाला है।
- सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट
- सुबह 15-20 किमी/घंटा की हवाएं चलेंगी
- मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह-सुबह बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।