Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

रांची : खूंटी का तापमान 12 डिग्री से नीचे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : खूंटी का तापमान 12 डिग्री से नीचे
विज्ञापन

झारखंड में ठंड का कहर, कई जिलों में छाया घना कोहरा! 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ठंड ने अब अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिमडेगा का 12 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रांची समेत खूंटी व लोहरदगा का 15 डिग्री के आसपास रहा। 

रांची मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में इस आंकड़े में और 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ला नीना का इफेक्ट दिखना शुरू हो चुका है। 

झारखंड में आज खासतौर पर राज्य के मध्य जिलों रांची, खूंटी, कोडरमा, गुमला, लातेहार इन  में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने की चेतावनी जारी की गयी है। हालांकि सुबह में इन जिलों में काफी घने कोहरे छाये रहेंगे। हालांकि अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,309