Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

अब दस्तक देगी कड़ाके की ठंड

अब दस्तक देगी कड़ाके की ठंड
विज्ञापन

जानें आने वाले दिनों के मौसम का हाल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मौसम विभाग के मुताबिक रांची में 2 नवंबर की सुबह धुंध थी, जो धीरे-धीरे छटने लगी और दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन का तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना भी बनी हुई है। 

मौसम विभाग ने बताया है कि 3 नवंबर से रांची और आसपास का आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। वहीं, अगले सात दिनों तक सुबह के समय धुंध और कोहरा सामान्य रहेगा। शाम को ठंड बढ़ने लगेगी और लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेंगे। राजधानी रांची के साथ-साथ हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो जैसे जिलों में शनिवार सुबह से धूप खिली हुई है। 

पिछले 24 घंटों में राज्य के बड़े जिलों में बारिश नहीं हुई है। गोड्डा जिले में सबसे अधिक 80 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि साहिबगंज और पाकुड़ के कुछ हिस्सों में अभी भी हल्की बारिश जारी है।

शाम को तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल रही

मौसम विभाग के अनुसार, मोंथा तूफान अब कमजोर होकर विदर्भ के पूर्वी हिस्से और छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है। इसके कारण झारखंड के पश्चिमी जिलों जैसे गढ़वा, पलामू, लातेहार, रांची और आस-पास के इलाकों में शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन दिनभर धूप अच्छी रहेगी। 

साथ ही, शाम को ठंडी हवाओं के कारण तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। शाम 4 बजे के बाद तापमान तेजी से गिरना शुरु हो जाता है, जिससे रात के समय ठंड काफी बढ़ जाती है। लोग अब स्वेटर, शॉल और जैकेट पहनने लगे हैं।

आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री गिरेगा पारा 
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में झारखंड में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड के मौसम की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी। 

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो नवंबर के महीने में ठंड में तेज वृद्धि हुई है। वर्ष 2020 में 1 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉडर् किया गया था, जो उस वर्ष की सबसे कम तापमान था। 

वर्ष 2024 में भी 1 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था, जिससे ठंड का असर जल्दी दिखा था। अगले कुछ दिन झारखंड में ठंडक बढ़ने के संकेत हैं। इस दौरान सुबह के समय धुंध और शाम को ठंडी हवाओं के साथ ठंड में वृद्धि अनुभव की जाएगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,646