Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : कई जिले में दिखा चक्रवाती तूफान मोंथा का असर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : कई जिले में दिखा चक्रवाती तूफान मोंथा का असर
विज्ञापन

झारखंड में दिखने लगा चक्रवात मोंथा का असर, रांची में झमाझम बारिश 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मोंथा चक्रवात का असर दिखने लगा है। मंगलवार की शाम से रांची में झमाझम बारिश हो रही है। झारखंड में 31 अक्टूबर तक विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है।  जिसका कारण बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मोंथा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस चक्रवाती तूफान के कारण झारखंड के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।  

झारखंड के ये जिले होंगे प्रभावित  

बुधवार को चतरा, गढ़वा, लातेहार और पलामू के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी गयी है। वहीं 30 और 31 अक्तूबर को गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला के अलावा दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,706