Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : बढ़ता तापमान कहीं मानसून की विदाई तो नहीं...

झारखंड : बढ़ता तापमान कहीं मानसून की विदाई तो नहीं...
विज्ञापन

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लातेहार का तापमान पहुंचा 18.6 डिग्री 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में अच्छी खासी कर्कश धूप देखी गयी। आलम यह रहा कि पहले लोग बारिश से बचते दिखे, तो अब कड़ी धूप से बच रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को सबसे अधिक वर्षा 20 मिमी पलामू में दर्ज की गयी। 

यहां दिनभर  रुक-रुककर बारिश होती रही। ऐसे में झारखंड का मौसम काफी साफ रहा। झारखंड में सबसे अधिक तापमान 34.4 गोड्डा में रहा। वहीं, सबसे न्यूनतम तापमान 18.6 लातेहार में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे के बाद झारखंड से मॉनसून की विदाई होने की संभावना है।

रांची मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के बाद झारखंड के पश्चिम और पश्चिमोत्तर भाग स्थित प्रदेशों से बादल छटेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ हो जायेगा। इसके बाद बिहार समेत झारखंड से भी मानसून की पूरी तरह से विदाही हो जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,710