Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

दो और तीन को भारी बारिश का अलर्ट

दो और तीन को भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन

2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

पिछले 24 घंटे के दौरान कमजोर रहा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया है कि अगले 5 दिन तक झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है।

मौसम वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल ने कहा है कि 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 1 अक्टूबर 2025 को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका असर झारखंड पर भी देखने को मिलेगा।

2-3 अक्टूबर को कुछ जिलों में होगी भारी वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौसमी प्रणाली के प्रभाव से 2 और 3 अक्टूबर को झारखंड राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की भी संभावना है। उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि वे इन दो दिनों में आवश्यक सावधानी बरतें। सतर्क रहें, क्यों तेज हवाएं भी चल सकतीं हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,919